कोलारस: मानीपुरा में गाय पर अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश
कोलारस कस्बे में गाय पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया गया। कुल्हाड़ी के हमले के बाद गाय कुल्हाड़ी सहित नगर में घूमती हुई देखी गई। इसके बाद गौ रक्षा दल के सदस्यों ने घायल गाय की पीठ पर लगी कुल्हाड़ी को निकालकर उसका उपचार किया।अज्ञात निर्दयी व्यक्ति के द्वारा गाय पर किए गए हमले से गौ सेवकों में रोष है।