बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है। बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रसेरा रोड पुलिया पास एक व्यक्ति गुमठी के पीछे देशी शराब के क्वार्टर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची,जहां एक व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करने लगा।