अहरौरा थाना क्षेत्र की एकल पहाड़ी में पशुपालक की दो दर्जन से अधिक बकरियां चोर चुरा ले गए। कड़ाके की ठंड और सर्द भरी रात का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पशुपालक ने अहरौरा कोतवाली में मामले की जानकारी दी है। बताया कि मंगलवार की रात्रि चोर उनकी बकरियां चुरा ले गए। बुधवार की सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई।