मोकामा: मोकामा से सोनू मोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
Mokameh, Patna | Jun 25, 2026 मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता एवं सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर सरकारी कार्य व पुलिस की कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का आरोप है। सूत्रों से गुरुवार को रात लगभग 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार,पंचमहला थाना कांड संख्या 27/26 में दर्ज मामले के आधार पर गिरफ्तारी हुई।