चितरंगी: ग्राम गजरा बहरा में तेज बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी, यातायात हुआ बाधित
सिंगरौली जिले के ग्राम गजरा बहरा में आज हुई तेज बारिश के कारण सड़कों में काफी पानी भर जाने के वजह से यातायात काफी देर तक बाधित रहा जहां एक ऑटो वाहन में पानी भर जाने की वजह से वह खराब हो गया और वही आने जाने वाले ग्राम वासियों को सड़क में पानी भरने की वजह से सड़क नहीं दिखाई दे रही थी जिस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।