सहारनपुर: सहारनपुर सर्राफा बाजार में दो ज्वेलर्स की दुकानों में लगी आग, एसी फटने की आशंका; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
सहारनपुर के व्यस्त सर्राफा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अग्रवाल ज्वेलर्स और दीपक ज्वेलर्स की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के व्यापारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।