भिंड नगर: राज्यसभा प्रत्याशी के नामांकन रद्द को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परेड चौराह पर ज्ञानेश कुमार का जलाया पुतला
भिण्ड परेड चौराहा पर आज सोमवार के रोज दोपहर 1 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि लगातार अधिकारी कर्मचारी भाजपा के दबाव में कठपुतली की तरह काम कर रही हैं जिससे लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है