हाथरस: अज्ञात व्यक्ति के शव का शहर के प्रमुख समाजसेवी व सामाजिक संस्थाओं ने धार्मिक रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहा पर मथुरा रोड की तरफ संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात व्यक्ति का मिला मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। हाथरस शहर के प्रमुख समाजसेवी व कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।