करेरा: सुनारी तिराह के पास दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, दो घायल
करेरा। करैरा थाना क्षेत्र के करही-करेरा रोड स्थित सुनारी तिराहा के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।