दरभंगा–मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शुक्रवार शाम कीनू लदे एक ट्रक का चालान काटे जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विरोध में ट्रक चालक ने वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे दरभंगा की ओर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर सिमरी व सिंहवाड़ा थाना की पुलिस पहुंचे