मुज़फ्फरनगर: स्कूली वैन बनी आग का गोला, बच्चों में मची चीक-पुकार, चार बच्चों सहित चालक झुलसे, स्थानीय लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आशीष इंग्लिश एकेडमी की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बच्चों की चीख सुन चालक ने तुरंत वैन रोकी। चार बच्चे और चालक झुलस गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वैन जलकर राख हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत खतरे से बाहर बताई गई है।