गौतम बुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर के ला रेजिडेंशिया सोसायटी के टावर की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला
रविवार रात 10 बजे सोशल मीडिया पर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो गौतमबुद्ध नगर के ला रेजिडेंशिया सोसायटी की रहने वाली है बताया गया कि वृद्ध महिला सोसाइटी के टावर की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही और उनकी मदद के लिए कोई नही आया जब परिवार ज़न ढूंढते हुए पहुंचे तब पता चला कि वृद्ध महिला लिफ्ट में फंसी है.. फिर उन्हें निकाला गया