टिकारी: टिकारी में जल जीवन हरियाली दिवस का सभी विद्यालय में हुआ आयोजन, प्रधानाध्यापक ने शिक्षक व छात्रों के साथ किया पौधारोपण
Tikari, Gaya | Jul 7, 2026 टिकारी प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक की उपस्थिति में शिक्षक व छात्रों के द्वारा औषधिय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों ने भी भागीदारी दिखाई। शिक्षकों ने छात्रों को जागरूक किया।