बदायूं: गौरी शंकर मंदिर के निकट बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार की हुई मौत
Budaun, Budaun | May 8, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय रोहित राठौर पुत्र कल्यान सिंह बदायूं किसी काम से बाइक से आये थे। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर के निकट बाइक सवार रोहित राठौर को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। तो पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।