अमरोहा: अमरोहा शहर में उधार के पैसे मांगने पर महिला ने युवक को पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
Amroha, Amroha | Apr 24, 2024 सोहेल का आरोप है कि अमरोहा शहर के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी सुएब ने 3500 रुपये उधार लिए थे। जब मैं पैसे मांगने लगा तो मेरे साथ उनके एक परिवार की महिला ने आकर मारपीट की और मुझे मारने की धमकी दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।