सुसनेर: कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पंकज जोशी का रेस्ट हाउस पर BJP नेताओ ने किया स्वागत, अम्बेडकर पार्क में किया पौधारोपण
सोमवार की दोपहर में साढ़े 3 बजे मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज जोशी विश्राम गृह पहुंचे। यहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन के नेतृत्व में सभी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उसके पश्चात अंबेडकर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया।