बरेली: जोगिंदर सिंह बने पीलीभीत के डीएम, ए मानिक नंदन होंगे बरेली विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष
नाथ नगरी कॉरिडोर और आधुनिक शहर के समावेश की परिकल्पना को मूर्त रूप देने वाले बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अब पीलीभीत के नए डीएम बन गए है। आगरा के सीडीओ, 2017 बैच के आईएएस ए मानिक नंदन अब बरेली विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष होंगे। जोगिंदर सिंह करीब तीन साल से उपाध्यक्ष थे। अवैध तरीके से बसाई गई कॉलोनियों पर उनके कार्यकाल में जमकर बुलडोजर