रामगढ़ चौक: बरतारा गांव में सीताराम यज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण, बनारस से पहुंचेंगे कथावाचक, तैयारियां शुरू
बरतारा में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री सीता राम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार 1 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच यज्ञ स्थल पर धर्म ध्वज स्थापित किया गया।वहीं ध्वजारोहण के साथ ही यज्ञ की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। आयोजन समिति के सदस्य विकास कुमार ने बताया कि महायज्ञ 16 जून से 24 जून तक चलेगा।