अमरोहा: वक्फ बिल पास होने के बाद यूपी में अमरोहा पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतरा, हालात सामान्य, एसपी ने दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Apr 4, 2025 वक्फ बिल पास होने के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी हो गया है। आज शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे से ही अमरोहा पुलिस प्रशासन जिले भर में सड़कों पर उतर गया है। क्योंकि आज जुम्मे की नमाज है और पुलिस प्रशासन किसी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं चाहता। एसपी अमित कुमार आनंद लगातार पुलिस कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।