दिघवारा: दिघवारा हाजीपुर मार्ग पर परमानंदपुर कार्गो टर्मिनल के समीप बस तथा ई रिक्शा की हुई टक्कर, चालक समेंत चार यात्री हुए घायल।
Dighwara, Saran | Apr 12, 2024 शुक्रवार को सोनपुर के परमानंदपुर कार्गो टर्मिनल के समीप एक कोच बस तथा ई-रिक्शा की टक्कर में चार यात्री घायल हो गए। घायलों में ई रिक्शा का चालक भी शामिल है। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घायलों को आनन फ़ानन में इलाज के लिए सोनपुर के अनुमंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया। उधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त बस का शीशा तोड़ डाला।