बिहारीगंज: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं से गूंजा नगर
प्रखंड मुख्यालय के संकटमोचन हनुमान मंदिर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ शामिल हुए। डीजे और ढोल की धुन पर भक्त झूमते नजर आए, वहीं लुधियाना की झांकी टीम ने आकर्षक प्रस्तुति दी। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए शोभायात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां प्रसाद वितरण किया गया।