गाज़ियाबाद: नंदग्राम इलाके में बैग की दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डी ब्लॉक में स्थित एक बैग की दुकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। बैग की दुकान में आग लगने से आस पास की मार्केट व स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, बैग की दुकान में लगी भीषण आग की लपटों से दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया।