गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तमंचा और कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
मसूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस टीम की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।