मेरठ: जागृति विहार में हिंदू लड़कियों से पूछता- मेरा नाम राहुल, शादी करोगी: 7 दिन से कोचिंग के बाहर घूम रहा, लोगों ने पीटा
Meerut, Meerut | Jan 23, 2025 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को सरेआम छेड़ता पाया गया। भीड़ ने युवक को लड़कियों का पीछा करते और छेड़छाड़ करते रंगेहाथों पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।