शनिवार शाम 5 बजे भाजपा मण्डल नईसराय के नव नियुक्त अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और मण्डल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह रघुवंशी ने अपने कार्यकाल का संपूर्ण लेखा-जोखा एवं दायित्व विधिवत रूप से नए अध्यक्ष को सौंपा।