बेंगाबाद: मधवाडीह में हुसैनी क्लब का मोहर्रम अखाड़ा शांतिपूर्ण संपन्न, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश।
बेंगाबाद प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत मधवाडीह स्थित हुसैनी क्लब द्वारा आयोजित मोहर्रम अखाड़ा शुक्रवार को 4 बजे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। अखाड़ा में युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक खेलों का आकर्षक प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।