रामगढ़ चौक: झिनौरा गांव में अनियंत्रित कार ने 3 को रौंदा, एक की मौत, 2 बच्चे घायल, शराबी चालक हिरासत में
झिनौरा में मंगलवार 5 बजे एक चार पहिया वाहन के चालक ने शराब के नशे में अनियंत्रित हो तीन लोगों को रौंद दिया।जहां पद्दु यादव सहित दो अन्य घायल हो गया। पद्मु यादव को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में दो भाई शुभम और शिवम घायल है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।