जबलपुर: घमापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटू उर्फ नवीन खरे भगवान दास टेंट के पास कुलिया में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर हुलिए वाला व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू खरे उर्फ