मथुरा: नाव हादसे में 16 श्रद्धालुओं की यमुना में डूबकर हुई मौत पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ
वृंदावन में 10 अप्रैल को पंजाब से आए श्रद्धालुओं के साथ हुआ भीषण नाव हादसा आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। प्रशासन की घोर लापरवाही और बिना सुरक्षा इंतजामों के चल रहे स्टीमरों ने 16 परिवारों के चिराग बुझा दिए। आज उन्हीं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए वृंदावन के केशी घाट स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया