टिकारी: सीयूएसबी ने डीबीटी समर्थित एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, 12 जुलाई तक करें आवेदन
Tikari, Gaya | Jul 5, 2026 CUSB ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए DBT समर्थित M.Sc बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु गेट बी - 2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि DBT योजना के अंतर्गत M.Sc बायोटेक्नोलॉजी में कुल 10 सीटें हैं, जिनमें UR-04, EBC-03, SC-01, ST-1 और EWS-1 सीट शामिल है।