बेतिया: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का आक्रोश, सरकारी योजनाओं से वंचित होने पर इंडिया गेट और पटना में धरने का ऐलान
आज 4 जनवरी रविवार दोपहर करीब 1 बजे स्वतंत्रता सेनानी परिवार समिति के आह्वान पर शहीद पार्क में परिजनों ने माल्यार्पण कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जिन पूर्वजों ने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया, उनके परिवार आज भी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।