बरबीघा: एशियन गेम्स ट्रायल के लिए शेखपुरा के दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन
शेखपुरा जिले के दो ताइक्वांडो खिलाड़ी, विश्वजीत कुमार और हिमांशु कुमार का चयन एशियन गेम्स के ट्रायल के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी 22 से 24 जून तक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय चयन शिविर में भाग लेंगे। इस संबंध में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे बताया गया विश्वजीत 49 किलोग्राम जबकि हिमांशु 57 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।