बरबीघा: बरबीघा में दो बाइक की टक्कर, युवक बाल-बाल बचा
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के केनरा बैंक के पास बुधवार दोपहर 12 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परसोंबीघा मोहल्ला निवासी पिंटू कुमार श्री बाबू चौक से थाना चौक की ओर जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में लहरिया कट चल रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिंटू कुमार सड़क पर गिर पड़े ।