बालोद में संदिग्ध लकड़ी परिवहन और भंडारण के मामले में वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के बयान खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार काष्ठागार डिपो प्रभारी आरपी मंडावी और उड़नदस्ता प्रभारी एवं बालोद रेंजर रामनाथ टेकाम अनभिज्ञता जताते हुए खुद को बचाने में लगे हुए हैं।