जलालपुर: बिशनपुर पंचायत के बीडीसी की असामयिक मौत पर शोकसभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
Jalalpur, Saran | May 24, 2026 जलालपुर प्रखंड के बिशनपुरा पंचायत के बीडीसी की असामयिक मौत पर रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संपत परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।