कोडरमा: लोचनपुर में गेहूं काट रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय सुनीता देवी पति मुकेश यादव अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने गई थीं। इसी दौरान फसल के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।