छतरपुर नगर: ग्राम कावर में जमीन विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम कावर में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर कुल्हाड़ी और लकड़ी के पट्टे से हमला कर दिया गया। घायल हरगोविंद अहिरवार (30) पिता देवीदीन अहिरवार, जो मुंबई में सिविल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, एक दिन पहले ही गांव आए थे।परिजनों के अनुसार,आज 09 जुलाई सुबह करीब 6:00 बजे हरगोविंद शौच के लिए जा रहे थे।