आस्था का महापर्व माघी पूर्णिमा पूजा जप, तप और स्नान दान से जुड़ा हुआ है, सनातनियों का यह पर्व माघ मास की जिस पुन्य पूर्णिमा तिथि को पढ़ रहा है वह अत्यंत ही शुभ और पूर्ण दाहिनी माना गया है । इसी कड़ी में रविवार को गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर अनेकों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और विधि विधान से भगवान विष्णु का पूजन किया।