सुपौल: सुपौल में LPG आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास तेज, कोयला वितरण शुरू और वाणिज्यिक गैस उपलब्ध
Supaul, Supaul | Apr 24, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने रसोई गैस (LPG) की कमी को दूर करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। विभागीय निर्देशों के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। यह व्यवस्था आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत लागू की गई है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।