मथुरा: रिफाइनरी के बरारी गांव के समीप हरियाणा रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में कई लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई घटना में कई लोग घायल हो गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह छत्तीगिसत हो गया और ड्राइवर सीट पर फंस गया फंसे हुए ड्राइवर को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी पुलिस और राहगीरों की मदद से बचाव राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया