हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर दो दिन बाद पारा 43 डिग्री तक पहुंचेगा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिली राहत समाप्त हो गई है। रविवार को तेज धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहने और गर्मी लगातार बढ़ने की संभावना जताई है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।