फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, तेज आंधी-बारिश में विशाल नीम का पेड़ मकान पर गिरा, सड़क जाम; कई लोग बाल-बाल बचे
बाराबंकी के फतेहपुर नगर में तेज बारिश और आंधी के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौलवीगंज मोहल्ले में वर्षों पुराना एक विशाल नीम का पेड़ अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ अंदर से काफी हद तक खोखला और कमजोर हो चुका था।