दानापुर के रूपसपुर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी कर 1 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रविवार की शाम 7 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है तथा मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।