नईसराय: नई सराय अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दर्जनों महिलाओं की हुई जांच
स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार दोपहर 11 बजे से नई सराय के प्रायमरी हेल्थ सेंटर पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पचास साल से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं की न सिर्फ जांच की गई। बल्कि, उन्हें स्वस्थ रहने की जरूरी जानकारी भी दी गई। शिविर में 15 से भी अधिक महिलाओं की जांच और उपचार किया गया। शिविर का समापन शाम चार बजे हुआ।