चैनपुर: रामपुर प्रकरण में रिमांड अवधि में मारपीट के आरोपों की हो निष्पक्ष जांच, डीएसपी पर की जाए कार्रवाईः ज्योतिरेश्वर सिंह
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरेश्वर सिंह ने रामपुर प्रकरण के आरोपी मंटू सिंह के साथ पुलिस रिमांड के दौरान कथित मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार से संबंधित सामने आ रही मीडिया रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।