जिले के चंदिया तहसील क्षेत्र में आज सोमवार 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विविध कार्यक्रम आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तक आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।