कटंगी: आगरी में तेंदुए ने घर के बाड़े में घुसकर 2 बकरियों और 1 बकरे का शिकार किया
वन परिक्षेत्र वारासिवनी के सिरपुरी सर्किल अंतर्गत कटंगी तहसील के ग्राम आगरी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। वन्य प्राणी ने घर के पास बने बाड़े में घुसकर 2 बकरियों और 1 बकरे का शिकार कर दिया।आगरी निवासी भागेश्वरी आमाडारे ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तेंदुआ उनके घर के पास बने पक्के बाड़े में घुस ग