बालाघाट: सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर
वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अर्पित श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाररत है। मृतक वारासिवनी वार्ड नंबर 5, लालबर्रा रोड का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे अर्पित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से लालबर्रा से वारासिवनी लौट