तारानगर: सोमसीसर मेनहर में डूबी बेटी की डेडबॉडी 3 घंटे की मशक्कत के बाद मिली, गोताखोर नरेंद्र सांगवान ने बिना ऑक्सीजन अभियान चलाया
साहवा थाना क्षेत्र के गांव सोमसीसर में नहर में डूबी 18 वर्षीय युवती पूजा की डेडबॉडी करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद की गई। प्रसिद्ध गोताखोर एवं स्नेक कैचर नरेंद्र सांगवान ने अपनी टीम के साथ तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। बिना ऑ∈सीजन सिलेंडर के लगातार 3 घटे सर्च करने के बाद आखिरकार डेडबॉडी मिली।