हुसैनाबाद नगर क्षेत्र में इन दिनों छोटी-मोटी चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर फल दुकानों को चोरों ने निशाना बना रखा है। ताज़ा मामला जयप्रकाश चौक का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर फल दुकान में हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में दुकानदार कासिम राईन के पुत्र शबीर आलम ने 8 नवंबर को स्थानीय थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की शिकायत..